फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोकॉन को चिकित्सा उपकरण बनाने के लिए डीसीजीआई से मिली मंजूरी, कोरोना के गंभीर मरीजों को होगा फायदा

Wed, 27 May 2020 01:41 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बायोकॉन कंपनी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायोकॉन को कोरोना के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए चिकित्सा उपकरण बनाने की मंजूरी मिली है। कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसकी सहायक कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिक्स को भारतीय दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) से कोविड-19 के गंभीर रोगियों के इलाज के लिए चिकित्सा उपकरण बनाने की मंजूरी मिली है।

विज्ञापन


बायोकॉन ने एक बयान में कहा कि बायोकॉन बायोलॉजिक्स को रक्त शोधन उपकरण ‘साइटोसॉर्ब’ के लिए डीसीजीआई की मंजूरी मिली है, जो सघन देखभाल इकाई (आईसीयू) में भर्ती कोविड-19 के मरीजों में प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स के स्तर को कम करता है।

कंपनी ने बताया कि उसे कोविड-19 के मरीजों के इलाज में साइटोसॉर्ब के इस्तेमाल के लिए जनहित में आपातकालीन लाइसेंस मिला है। इसका इस्तेमाल 18 साल या इससे अधिक के मरीजों पर किया जाएगा। बायोकॉन ने कहा कि यह लाइसेंस कोविड-19 महामारी के काबू में आने तक प्रभावी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें