फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिम्सटेक दिवस: जयशंकर ने कहा- भारत अपनी एक्ट ईस्ट और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र नीतियों में देगा योगदान 

Mon, 07 Jun 2021 04:08 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि बिम्सटेक दिवस, बंगाल की खाड़ी में सहयोग की अपार संभावनाओं को दर्शाता है। यह महसूस कराता है कि दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया को आपस में जोड़ने में मदद मिली है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : twitter.com/DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि भारत अपनी एक्ट ईस्ट और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र नीतियों में योगदान देगा। उन्होंने यह बात बिम्सटेक (बहु क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) दिवस पर कही। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि बिम्सटेक दिवस, बंगाल की खाड़ी में सहयोग की अपार संभावनाओं को दर्शाता है। यह महसूस कराता है कि दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया को आपस में जोड़ने में मदद मिली है। यह हमारी एक्ट ईस्ट और इंडो-फैसिफिक नीतियों में भी योगदान देगा।

जयशंकर ने अप्रैल में 17वीं बिम्सटेक बैठक में शिरकत की थी और कहा था कि भारत बिम्सटेक के फ्रेमवर्क के तहत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बिम्सटेक क्षेत्रीय संगठन है जिसमें बंगाल की खाड़ी के आसपास के सात देश सदस्य हैं।
विज्ञापन


बिम्सटेक दक्षिण एशियाई देशों बांग्लादेश, भारत, भूटान, नेपाल और श्रीलंका तथा दक्षिण पूर्व एशियाई देश म्यांमार व थाईलैंड के साथ दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के बीच एक अनूठा संपर्क जोड़ता है। मौजूदा समय में बिम्सटेक की अध्यक्षता श्रीलंका के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें