फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतौर सांसद अपना भत्ता भी नहीं छोड़ते थे अरबपति विजय माल्या

Wed, 19 Apr 2017 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगपति विजय माल्या कहने को तो करोड़पति हैं लेकिन वे राज्यसभा से बतौर भत्ता मिलने वाले 6000 रुपए को भी नहीं छोड़ते। इस बात का खुलासा एक आरटीआई के जरिए हुआ है जिसमें यह बताया गया है कि एक राजा की तरह जिंदगी जीने वाले माल्या अपना कोई भत्ता नहीं छोड़ते थे।
विज्ञापन


यूपी के बरेली में रहने वाले मोहम्मद खालिद जीलानी ने एक आरटीआई के जरिए विजय माल्या को राज्यसभा से मिलने वाले भत्तों की जानकारी मांगी थी। जवाब में राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि कर्नाटक से राज्यसभा सांसद माल्या हर महीने 50 हजार रुपए की तनख्वाह उठाते हैं।

इसके अलावा वह राज्यसभा की ओर से मिलने वाले हर भत्ते का भी पैसा लेने से नहीं चूकते। आरटीआई से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जब माल्या के हवाई खर्चों का भुगतान करने से मना कर दिया गया तो उन्होंने अपने सभी भत्तों और सुविधाओं के भुगतान की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के समर्थन से राज्यसभा सांसद हैं माल्या

व‌िजय माल्‍या
माल्या को 1 जुलाई 2010 से 30 सितंबर 2010 के बीच हर महीने संसदीय भत्ते के तौर पर 20 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। उन्हें 45 हजार रुपए का अतिरिक्त भुगतान भी किया गया था। इसी अवधि में माल्या को 6000 रुपए ऑफिस खर्च के तौर पर दिए जा रहे थे जो बाद में बढ़कर 15 हजार रुपए हो गया।

माल्या ने राज्यसभा में 1.73 लाख के टेलीफोन बिल के भुगतान के लिए भी दावा किया था, जबकि राज्यसभा सांसदों को 50 हजार लोकल कॉल मुफ्त दी जाती है। माल्या बीजेपी के समर्थन से कर्नाटक के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें