फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्रकार पर की फायरिंग और लूट लिया

Tue, 07 Jun 2016 04:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुगलसराय (चंदौली)
विज्ञापन
गोली पत्रकार की नाक को छूते हुए निकल गई। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मुगलसराय (चंदौली)
विज्ञापन
अलीनगर थानाक्षेत्र के सिरसी गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोमवार देर रात पत्रकार पर फायरिंग कर उनकी बाइक, मोबाइल फोन और पर्स लूटकर फरार हो गए। संयोग था कि गोली पत्रकार की नाक को छूते हुए निकल गई। सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


बबुरी थानाक्षेत्र निवासी पत्रकार बीरकेश्वर पाठक सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे मुगलसराय से घर के लिए निकले थे। लगभग दस बजे वह अलीनगर थानाक्षेत्र के सिरसी गांव से गुजर रहे थे। इसी दौरान चकिया-मुगलसराय मार्ग पर पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने पिस्तौल से फायर कर दिया।

इससे वह बाइक समेत गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनकी बाइक, मोबाइल फोन और पर्स लूट कर फरार हो गए। सूचना के बाद सीओ सदर प्रमोद यादव मातहत के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें