फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: 11304 नर्तकों और ढोल वादकों ने किया बिहू नृत्य प्रदर्शन, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ दर्ज

Fri, 14 Apr 2023 08:25 PM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, गुवाहाटी

सार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राज्य के त्योहार मेगा बिहू के अवसर पर असम का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन
सबसे बड़ा बिहू नृत्य का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गुरुवार को 11,304 नर्तकों और ढोल वादकों ने एक ही स्थान पर 'बिहू' नृत्य और 'ढोल' बजाते हुए अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। बिहू लोकनृत्य का सबसे बड़ा गायन है। लंदन में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मुख्यालय के एक निर्णायक टीम की मौजूदगी में कलाकारों ने अपना शो प्रस्तुत किया और 'बिहू' नृत्य और 'ढोल' के लिए वैश्विक उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने "सबसे बड़ा बिहू नृत्य और सबसे बड़ा ढोल ड्रम कलाकारों की टुकड़ी" के रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स टीम से प्रमाण पत्र प्राप्त किया। 13 अप्रैल को गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में 11,304 लोक नर्तकों और 2,548 ढोल वादकों ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

 
गुवाहाटी के सुरसजाई स्टेडियम में मेगा बिहू कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को लेजर शो कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य नेता शामिल हुए।
विज्ञापन



असम दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 14300 करोड़ रुपये की दी सौगात 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में एम्स का उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्वोत्तर के पहले एम्स को देश को समर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन किया। इसमें गुवाहाटी स्थित कोकराझार, नलवारी और नगांव महाविद्यालय और चिकित्सालय शामिल हैं। एम्स गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में पीएम मोदी ने ही रखी थी। इसे 1120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा पीएम ने असम को 14,300 करोड़ रुपये की सौगात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें