फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और ओडिशा में आज हो सकती है तेज बारिश - मौसम विभाग

Tue, 25 Aug 2020 10:37 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
weather forecast - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और ओडिशा में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अपने ऑल इंडिया वेदर वॉर्निंग बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी। मौसम विभाग की माने तो आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन



मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है।



भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पड़ोस में कम दबाव के क्षेत्र हैं, जहां अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि मानसून गर्त अभी सक्रिय है और इसके दक्षिण में स्थिति सामान्य है। ऐसा अगले दो से तीन दिनों के लिए हो सकता है।
विज्ञापन

 


ऐसी स्थिति में गुजरात और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 25 अगस्त यानि आज भारी बारिश के अनुमान हैं। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। ये हवाएं दक्षिण पश्चिमी से अरब सागर के पश्तिमी मध्य और बंगाल की खाड़ी के उत्तर में आ सकती हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें