फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक कांड में BSSC अध्यक्ष गिरफ्तार, हुआ पूरे मामले का खुलासा

Sat, 25 Feb 2017 06:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा के पेपर लीक कांड में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के अध्यक्ष सुधीर कुमार को  झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार किया है। इस माह के आरंभ में हुए पेपर लीक कांड के खुलासे के बाद से वह फरार चल रहे थे। आईएएस संघ और सुधीर के परिवार ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया है। सुधीर के पिता का आरोप है कि उनके बेटे को इस मामले में फंसाया जा रहा है। आईएएस एसोसिएशन ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है, जिससे कि सुधीर कुमार के खिलाफ निष्पक्ष जांच हो सके। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने देर शाम इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


एक ईमानदार अधिकारी की छवि रखने वाले 1987 बैच के आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार के चार रिश्तेदार और एक परिचित को भी गिरफ्तार किया गया है। इनमें सुधीर कुमार के भाई, भाई की पत्नी, बहू और भांजे शामिल हैं। उनके भाई अवधेश कुमार पटना वीमेंस कॉलेज में प्रोफेसर हैं। सभी को हजारीबाग से पटना लाया गया है। सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 3 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पटना के जोनल आईजी एनएच खान ने कहा कि एसआईटी को सुधीर कुमार की भूमिका शुरू से ही संदिग्ध लग रही थी। इस मामले में उनसे दो बार पूछताछ हो चुकी है। सुधीर कुमार के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। एसएसपी मनु महाराज ने दावा किया है कि सुधीर कुमार के भांजे के पास से लीक हुआ पेपर बरामद हुआ है। सुधीर के भाई व भांजा पर्चा लीक मामले में शामिल पाए गए हैं। भांजा खुद परीक्षा में शामिल भी हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ पूरे मामले का खुलासा

सुधीर के करीब छह रिश्तेदार परीक्षार्थी थे। एसआईटी ने कहा है कि पूछताछ के दौरान सुधीर कुमार के भांजे आशीष ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। आशीष ने बड़ा खुलासा करते हुए स्वीकार किया है कि परीक्षा से पूर्व पेपर उसे सुधीर कुमार के पिता से मिले थे। एसएसपी मनु महाराज ने कहा कि आशीष का एवीएम स्कूल के संचालक रामाशीष से संपर्क था। ऐसे में माना जा रहा है कि पेपर लीक करने में सुधीर के रिश्तेदारों की अहम भूमिका है।

उधर, इस मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि सुधीर कुमार ईमानदार अधिकारी हैं, लेकिन किन परिस्थितियों में उनकी गिरफ्तारी हुई है, यह जांच में सामने आ जाएगा। इस पर अभी कोई राय देना जल्दबाजी होगी। भाजपा ने पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

पार्टी नेता प्रेम कुमार का कहना है कि यह गिरफ्तारी केवल सरकार की खानापूर्ति है। एसआईटी ने इससे पहले बृहस्पतिवार को गुजरात के अहमदाबाद से प्रिंटिंग प्रेस के मालिक विनीत कुमार अग्रवाल और मैनेजर अजय कुमार को गिरफ्तार किया था। उनसे भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें