फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investors Summit: आईफोन भी तैयार होगा बिहार में!; पिछले साल से दोगुना निवेशक बिहार सरकार के साथ करेंगे MOU

सार

Bihar News : चुनावी साल में बिहार में उद्योगों की बहार लाने का प्रयास सामने आ रहा है। जितनी बातें सामने आ रहीं, वह संकेत दे रहीं कि बिहार में आईफोन तक बनने लगेगा। सीमेंट फैक्टरियों के साथ अडाणी के प्लांट भी आ सकते हैं। देखिए तैयारी...
विज्ञापन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इस बार पिछले साल की तुलना में दोगुना एमओयू होगा साइन। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ साल पहले कहा जाता था कि आईफोन और वह भी बिहार में! अब समय आ रहा है, जब आईफोन ही बिहार में तैयार होकर देशभर में बिकने के लिए जाएगा। जी हां, कुछ इसी तरह की तैयारी है। आईफोन को असेंबल करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन ने बिहार में निवेश की दिलचस्पी जताई है। राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने चुनावी साल 2025 के पहले बड़ी योजना के साथ पटना में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के बहाने देश-दुनिया के निवेशकों को न केवल बुलाया है, बल्कि पूरी तैयारी पहले से कर रखी है। यह तैयारी बता रही है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल दोगुना संख्या में निवेशक बिहार सरकार के साथ समझौता करार (MOU) करेंगे। उनमें सीमेंट कंपनियों के साथ अडाणी समूह के प्लांट और आईफोन निर्माता कंपनी तक का नाम हो सकता है। समिट के दूसरे दिन शुक्रवार को करार करने वाली कंपनियां औपचारिक तौर पर सामने आएंगी।

विज्ञापन


हल्दीराम को देखकर उत्साहित हैं निवेशक
बिहार में उद्योग और इसके सहारे रोजगार की संभावना तैयार करने के लिए बिहार सरकार पूरी ताकत झोंक रही है। पिछले उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बाद अब मौजूदा विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी मुख्यमंत्री की योजना पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। बिहार में हल्दीराम अपना फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगा रही है। इसके लिए बिहार सरकार जमीन भी दे चुकी है। इस प्रोजेक्ट की गति को देखते हुए गुरुवार से शुरू बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में आए निवेशकों में उत्साह दिख रहा है। इस बार 815 बड़े निवेशक पहुंचे हैं और उम्मीद है कि शुक्रवार को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पटना के अंतिम दिन करीब 350 कंपनियां बिहार सरकार के साथ MOU साइन करेंगी। यह पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुना है। इससे करीब एक लाख करोड़ का निवेश बिहार आ सकता है। 

विज्ञापन

पटना वैश्विक निवेशक सम्मेलन - फोटो : amar ujala digital
किन कंपनियों से मिल रहे सकारात्मक संकेत
बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 के नाम से आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शुक्रवार को उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा और सचिव बंदना प्रेयसी ने सरकार की कमान संभाल रखी थी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री यहां आएंगे और उनके सामने एमओयू पर हस्ताक्षर होने के आसार हैं। अबतक जिन कंपनियों का नाम संभावित है, उनमें सन पेट्रो केमिकल, अदाणी समूह, एवन, कैंपा, अंकुर बायोकेम, फॉक्सकॉम, कैप्टन स्टील, श्री सीमेंट, बांगुर सीमेंट, जेके सीमेंट, डालमिया सीमेंट, बिरला सीमेंट, सुप्रीम प्लास्टिक, लहर फुटवेयर आदि का नाम प्रमुख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें