फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को मिली ओडिशा की अतिरिक्त जिम्मेदारी

Tue, 20 Mar 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
सत्यपाल मलिक
विज्ञापन
बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ओडिशा के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए सत्यपाल मलिक को यह जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि सत्यपाल मलिक को एससी जमीर के कार्यकाल पूरा होने के बाद अपने स्वयं के कर्तव्यों का पालन करते हुए ओडिशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति के सचिव ने कहा कि जब तक ओडिशा के राज्यपाल के लिए नियमित व्यवस्था नहीं की जाती तब तक सत्यपाल मलिक उनका कार्य संभालेंगे। बता दें कि आज 22 मार्च 2018 को एससी जमीर का कार्यकाल पूरा हो गया है। 

सत्यपाल मलिक बिहार से पूर्व सांसद हैं। उन्होंने 4 अक्टूबर 2017 को बिहार के 38वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के इस्तीफे के बाद से बिहार के राज्यपाल का पद खाली था। इसके बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी को बिहार के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। बाद में सत्यपाल मलिक को यह जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले खुद रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल थे। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि सतपाल मलिक 1990 में राज्यमंत्री थे और तीन बार सांसद रह चुके हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें