फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतीश सरकार का फैसला: बढ़ते मामलों के बीच 'ब्लैक फंगस' को महामारी घोषित किया

Sat, 22 May 2021 08:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है और इससे संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने कहा है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Black fungus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार ने शनिवार को ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने बताया कि प्रदेश में ब्लैक फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशों पर इसे एपिडेमिक डिजीज एक्ट के तहत अधिसूचित किया गया है। 

विज्ञापन


इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सभी निजी और सरकारी चिकित्सा संस्थान ब्लैक फंगस के संदिग्ध और पुष्ट मरीजों के मामलों को जिले के सिविल सर्जन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम को रिपोर्ट करेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि ब्लैक फंगस की जांच, इलाज और प्रबंधन को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करें। स्वास्थ्य मंत्री ने पांडे ने कहा कि  दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें