फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का समीकरण: किशनगंज सीट से कांग्रेस को आठ तो राजद को मिली है तीन बार जीत, ऐसा है बाकी दलों का हाल

Sat, 25 Oct 2025 06:36 AM IST
संध्या कुमारी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला।

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज किशनगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पर 2020 में कांग्रेस के इजहारुल हुसैन को जीत मिली थी। 
विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सभी बड़े चेहरे प्रचार में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक चुनाव प्रचार में लग चुके हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी धुंआधार प्रचार में लगे हुए हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में किशनगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे। किशनगंज विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान है।
विज्ञापन


किशनगंज सीट पर कांग्रेस ने मोहम्मद कमरुल होदा को टिकट दिया है। होदा 2019 में हुए उपचुनाव में यहां से एआईएमआईएम के टिकट पर जीते दर्ज कर चुके हैं। वहीं, भाजपा के टिकट पर स्वीटी सिंह एक बार फिर से मैदान में हैं। वहीं, एआईएमआईएम के टिकट पर शम्स आगाज चुनाव लड़ रहे हैं। 

कब है बिहार में चुनाव

243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा।

अब जानते हैं किशनगंज सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक किशनगंज जिला भी है। जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें आती हैं। ठाकुरगंज विधानसभा सीटा किशनगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंदर आती है। इसमें 6 विधानसभा सीट हैं। जिसमें बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन सीट किशनगंज जिले की है। आमौर और बायसी दो विधानसभा सीट पूर्णिया जिले की है। इस सीट पर सबसे पहले 1952 में चुनाव हुए थे। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव

1952- कांग्रेस के कमलेश्वरी प्रसाद यादव को मिली जीत

1957- कांग्रेस के अब्दुल हयात को मिली जीत

1962- स्वतंत्र पार्टी के मोहम्मद हुसैन आजाद को मिली जीत।

1967 - प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की एल.एल. कपूर को मिली जीत। 

1969, 1972, 1977-  कांग्रेस के रफीक आलम ने जीत दर्ज की।

1980- जनता पार्टी के मो. मुश्ताक को मिली जीत। 

1985- लोकदल के मो. मुश्ताक को मिली जीत।

1990- मोहम्मद मुश्ताक ने जीत की हैट्रिक लगाई। मुश्ताक इस बार जनता दल के टिकट पर जीते। 

1995- कांग्रेस के रफीक आलम ने किशनगंज सीट से चौथी बार जीत दर्ज की।

2000- राजद के तस्लीमुद्दीन को मिली जीत।

2005 (फरवरी, अक्तूबर)- राजद के अख्तरुल ईमान को मिली जीत।

2010, 2015- कांग्रेस के मोहम्मद जावेद यहां से जीते। 

2019- उपचुनाव में एआईएमआईएम के कमरुल होदा जीते। 

2020- कांग्रेस के इजहारुल हुसैन यहां से जीते। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें