फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बिगाड़ा खेल: विश्व कप में एक भी मैच नहीं जीत सका पाकिस्तान, कप्तान फातिमा ने मौसम को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 24 Oct 2025 11:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि सिर्फ मौसम हमारे खिलाफ गया। आईसीसी को विश्व कप के लिए तीन अच्छे वेन्यू तय करने चाहिए, क्योंकि हम चार साल इंतजार करते हैं इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए।'
विज्ञापन
फातिमा सना - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने महिला विश्व कप में उनका तीसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दर्द बयां किया। उन्होंने कहा आईसीसी को अच्छे वेन्यू तय करने चाहिए। कोलंबो में शुक्रवार रात श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला गया 25वां मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया। यह इस टूर्नामेंट में कोलंबो में हुआ पांचवां मैच रद्द रहा।
विज्ञापन

आईसीसी से खफा फातिमा सना
मैच रद्द होने के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने नाराजगी जताते हुए कहा, 'मेरा मानना है कि सिर्फ मौसम हमारे खिलाफ गया। आईसीसी को विश्व कप के लिए तीन अच्छे वेन्यू तय करने चाहिए, क्योंकि हम चार साल इंतजार करते हैं इस टूर्नामेंट को खेलने के लिए।' फातिमा ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, 'हमारी गेंदबाजी और फील्डिंग काफी अच्छी रही, लेकिन बल्लेबाजी में हम थोड़े पिछड़ गए। हमने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा मुकाबला किया, लेकिन जीत की रेखा पार नहीं कर पाए।'

एक भी जीत हासिल नहीं कर सका पाकिस्तान
अंक तालिका में पाकिस्तान फिलहाल सातवें स्थान पर है, जिसके खाते में केवल तीन अंक हैं और नेट रन रेट -0.58 है। ये सभी अंक उन्हें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ बारिश से रद्द हुए मैचों से मिले। अगर 26 अक्तूबर यानी रविवार को नवी मुंबई में होने वाले मैच में बांग्लादेश भारत को हरा देता है, तो पाकिस्तान तालिका में सबसे नीचे खिसक जाएगा। हालांकि, इसकी संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन

श्रीलंका ने सिर्फ एक मुकाबला जीता
श्रीलंका ने टूर्नामेंट में अपना अभियान पांच अंकों और -1.035 नेट रन रेट के साथ समाप्त किया, जबकि उन्हें सात मैचों में सिर्फ एक जीत मिली। पाकिस्तान के लिए यह विश्व कप बेहद निराशाजनक रहा, जहां टीम ने कई मौकों पर संघर्ष तो किया लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें