बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात संदेश सीट की करेंगे। इस सीट से 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद की किरण देवी को जीत मिली थी।
बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पहले चरण की 121 सीटों के लिए 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 1302 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज संदेश विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से जदयू के राधा चरण साह को टिकट मिला है। राजद से दीपू सिंह तो जन सुराज से राजीव रंजन सिंह मैदान में हैं।
कब है बिहार में चुनाव
बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।
अब जानें जिला के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक जिला भोजपुर भी है। भोजपुर जिला तीन अनुमंडल और 14 ब्लॉक में बंटा है। जिले में सात विधानसभा सीट हैं। इनमें संदेश, बरहरा, आरा, अगिआंव(एससी), तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज संदेश विधानसभा सीट की बात करेंगे। संदेश विधानसभा सीट से 1957 में पहली बार चुनाव हुआ था।
कब कौन-कौन जीता चुनाव
1957- कांग्रेस के झमन प्रसाद को जीत मिली।
1962- कांग्रेस के झमन प्रसाद लगातार दूसरी बार जीते।
1967- संसोपा के आर.एस सिंह को जीत मिली।
1969- जनसंघ के रामजी प्रसाद सिंह को जीत मिली।
1972- जनसंघ के रामजी प्रसाद सिंह को जीत मिली।
1977 - जनता पार्टी के राम दयाल सिंह को जीत मिली।
1980 - कांग्रेस (आई) के सिद्ध नाथ राय को जीत मिली।
1985- लोकदल के सोनाधारी सिंह यादव को जीत मिली।
1990 - जनता दल के सोनाधारी सिंह यादव को जीत मिली।
1995- भाकपा (माले) के रामेश्वरम प्रसाद को जीत मिली।
2000- राजद के विजयेंद्र कुमार सिंह यादव को जीत मिली।
फरवरी 2005- भाकपा (माले) के रामेश्वरम प्रसाद को जीत मिली।
अक्तूबर 2005- राजद के विजयेंद्र कुमार यादव को जीत मिली।
2010- भाजपा के संजय सिंह (टाइगर) को जीत मिली।
2015- राजद के अरुण कुमार को जीत मिली।
2020- राजद के किरण देवी को जीत मिली।