Bihar Election Large Margin Victories: बिहार चुनाव में एनडीए ने फिर इतिहास रचा है। नीतीश-मोदी की जोड़ी ने कमाल कर दिया है। चुनाव में कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने 50,000 वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की है। ऐसे में जानिए उन प्रत्याशियों की लिस्ट, जिन्होंने बड़े अंतर से चुनाव जीता।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ चुके हैं। एनडीए ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए कुल 243 में से 200 से अधिक सीटों पर कब्जा जमाया है। इसी के साथ बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने जा रही है। इतना ही नहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज अपना खाता तक नहीं खोल पाई। इस चुनाव में एक बार फिर नीतीश-मोदी की जोड़ी कमाल साबित हुई है।
विज्ञापन
कलाधर मंडल ने रूपौली में 73,572 वोटों के दर्ज की बड़ी जीत
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की आंधी के आगे महागठबंधन फिसड्डी साबित हुआ है। कई उम्मीदवारों ने 50,000 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। रूपौली से जदयू उम्मीदवार कलाधर प्रसाद मंडल ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। कलाधर मंडल ने रूपौली में 73,572 वोटों के विशाल अंतर से राजद प्रत्याशी बीमा भारती को हराया है। ऐसे में जानिए उन सभी विजयी उम्मीदवारों की लिस्ट, जिन्होंने 50 हजार से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव जीता है।
किस पार्टी को कितनी सीटें मिली
बिहार की कुल 243 सीटों में से एनडीए गठबंधन ने कुल 202 सीटें हासिल कीं है। भाजपा को 89, जदयू को 58, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपीआरवी को 19 सीटें मिली है। जबकि महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। महागठबंधन को 35 सीटों पर सिमट गई। राजद को 25 सीटें मिली। कांग्रेस को 5 और वीआईपी अपना खाता तक नहीं खोल पाई।