फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Exit Poll: इस एग्जिट पोल में NDA-महागठबंधन में कांटे की टक्कर; जो वोट प्रतिशत में पीछे, उसकी सीटें अधिक

Wed, 12 Nov 2025 01:20 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bihar Exit Poll 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर रही। करीब 12 एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलता दिखा। वहीं चुनाव प्रबंधन और सर्वे कंपनी 'एआई पॉलिटिक्स' ने अपने एग्जिट पोल से सभी को चौंका दिया है। जानें 'एआई पॉलिटिक्स' के अनुसार किसे बहुमत मिल रहा है...
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव पर एआई पॉलिटिक्स का एग्जिट पोल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में क्या सत्ता परिवर्तन होने वाला है? या मौजूदा गठबंधन एक बार फिर से सत्ता हासिल करने में कामयाब होगी? क्या गठबंधन के अलावा कोई तीसरा धड़ा बिहार की राजनीति में सामने आएगा? इन सवालों के जवाब तो 14 नवंबर को ही मिलेंगे। फिलहाल मतदान के बाद सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी रहीं। बीते दिन मतदान खत्म हुआ, फिर मौका था एग्जिट पोल के नतीजों का, शाम पांच बजे के बाद से एक के बाद एक सर्वे कंपनियों और एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी किए। कुल मिलाकर 12 एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को बहुमत मिलता दिखा और महागठबंधन बहुमत के आंकड़े से दूर ही दिखाई पड़ी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव में अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग, जानें किस सीट पर सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम

12 एग्जिट पोल अनुमान में एनडीए को प्रचंड बहुमत
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 12 एग्जिट पोल अनुमान सामने आए। इसमें मैट्रिज आईएएनएस, पीपल्स पल्स, जेवीसी पोल, पीपल्स इनसाइट, चाणक्य स्ट्रैटजीज, पोलस्ट्रैट, पोल डायरी, प्रजा पोल एनालिटिक्स, टीआईएफ रिसर्च, पी-मार्क, डीवी रिसर्च और कामाख्या एनालिटिक्स के अनुमानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के आसार हैं। यानी इस बार भी 'बिहार में बहार है...नीतीशे कुमार है' चरितार्थ होता दिख रहा है।




सिर्फ एक एग्जिट पोल में महागठबंधन को 100 सीटें
चाणक्य स्ट्रैटजीज के अनुसार, महागठबंधन को 100 से 108 सीटें मिलने का अनुमान है। ये बहुमत के आंकड़े का सबसे करीबी अनुमान महागठबंधन के लिए है। वहीं जेवीसी पोल और पीपल्स इनसाइट ने भी महागठबंधन को जैसै-तैसे 100 सीटों का आंकड़ा छूते हुए दिखाया है।

यह भी पढ़ें - Bihar Elections: बिहार की जनता ने तोड़ा 73 वर्षों का रिकॉर्ड, 2025 के चुनाव में 66 फीसदी मतदान के क्या मायने?
 

एआई पॉलिटिक्स के अनुमान ने सभी को चौंकाया
एक तरफ जहां 12 एग्जिट पोल ने एनडीए को बहुमत दिया है, वहीं चुनाव प्रबंधन और सर्वे कंपनी 'एआई पॉलिटिक्स' ने अपने अनुमान से सभी तो चौंका दिया है। कंपनी ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर का आंकड़ा बताया है। 'एआई पॉलिटिक्स' के अनुसार, एनडीए को 121 सीटें मिलने का अनुमान है, जिसमें करीब छह सीटें बढ़ या घट सकती है। वहीं महागठबंधन को 119 सीटें मिलती दिख रही हैं, यहां भी छह सीटों के बढ़ने या घटने का अनुमान है।

बिहार विधानसभा 2025 (243 सीटें) - बहुमत का आंकड़ा - 122 सीटें

एनडीए

121 +/- 6 सीटें

भाजपा 85-93
जदयू 25-31
लोजपा 2-4
हम (सेक्युलर) 0-1
 

महागठबंधन

119 +/- 6 सीटें

राजद 89-97
कांग्रेस 14-21
वीआईपी 2-3
भाकपा 1-2
माले 2-5
माकपा 1-2
 

अन्य - 3 से 5 सीटें

----------------------------------------------------------------------------------------------------

वोट शेयर (%)

   
एनडीए 38.4%
महागठबंधन 39.2%
जनसुराज 12.7%
अन्य 9.8%

एग्जिट पोल के नतीजों पर कांग्रेस अध्यक्ष की प्रतिक्रिया
बिहार चुनाव के एग्जिट पोल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'सभी एग्जिट पोल एनडीए को बढ़त दिखा रहे हैं। इनसे संकेत मिलता है कि महागठबंधन को ज्यादा समर्थन नहीं मिल रहा है। इसी तरह, हरियाणा में भी एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत का अनुमान लगाया गया था, लेकिन नतीजे उलट आए और भाजपा सत्ता में आ गई। देखते हैं असली नतीजे क्या होते हैं।'
 
 
विज्ञापन

बिहार में दोनों चरणों में बंपर वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले और दूसरे चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुए। प्रदेश की जनता ने 73 वर्षों के तमाम आंकड़ों को धराशायी कर दिया और इस बार दोनों चरणों को मिलाकर कुल 66.90 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। पहले चरण में कुल 65.08 फीसदी मतदान दर्ज किया गया, जो आजादी के बाद सर्वाधिक रहा। वहीं दूसरे चरण में 68.69 फीसदी मतदान हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया है कि दोनों चरणों को मिलाकर करीब 67.13 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि महिलाओं की भागीदारी 71% रही, जो अब तक की सबसे अधिक है। उन्होंने इस पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव को लोकतंत्र की मिसाल बताया। 

यह भी पढ़ें - Bihar Exit Poll: कांग्रेस-राजद का दावा- गलत साबित होंगे एग्जिट पोल; भाजपा बोली- विकास पर जनता ने लगाई मुहर

एनडीए और महागठबंधन में जंग
एनडीए में जहां एक ओर भाजपा, जदयू, लोजपा रामविलास, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चो सेक्युलर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। वहीं महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), सीएमआई (एमएल) एल, आईआईपी, वीआईपी जैसे दल शामिल हैं। महागठबंधन ने पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपना सीएम और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया है। जबकि एनडीए ने निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही नेतृत्व में चुनाव लड़ने का फैसला किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें