फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का समीकरण: बिक्रम सीट पर पिछले तीन चुनाव से दो चेहरों में मुकाबला, इस बार भी दोनों दल-बदलकर आमने सामने

Tue, 28 Oct 2025 08:02 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात बिक्रम सीट की करेंगे। इस सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ जीते थे। 

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। पहले चरण की 121 सीटों के लिए 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 1302 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बिक्रम विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से भाजपा के सिद्धार्थ सौरभ को टिकट मिला है। सिद्धार्थ 2020 में यहां से कांग्रेस के टिकट पर जीते थे। वहीं, कांग्रेस ने अनिल कुमार को मैदान में उतारा है।  

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब जानें जिले के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला पटना भी है। पटना जिला छह अनुमंडल और 23 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 14 विधानसभा सीट हैं। इनमें मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज बिक्रम विधानसभा सीट की बात करेंगे। बिक्रम सीट पर पहली बार चुनाव 1957 में चुनाव हुआ था। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1957- कांग्रेस के मनोरमा देवी को जीत मिली।

1962-  कांग्रेस के मनोरमा देवी को जीत को जीत मिली। 

1967-  कांग्रेस के एम गोप को जीत मिली। 

1969-  भारतीय क्रांति दल के खेदरन सिंह को जीत मिली। 

1972-  कांग्रेस (ओ) के खेदरन सिंह को जीत मिली। 

1977 - जनता पार्टी के कैलाश पति मिश्र को जीत मिली।

1980, 1985, 1990 और 1995 -  भाकपा के राम नाथ यादव लगातार चार बार जीते। 

2000-  भाजपा के राम जनम शर्मा को जीत मिली। 

फरवरी 2005- लोजपा के अनिल कुमार को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005- अनिल कुमार भाजपा के टिकट पर जीते। 

2010-  भाजपा के अनिल कुमार को फिर जीत मिली।  

2015-  कांग्रेस के सिद्धार्थ को जीत मिली। 

2020-  कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरभ को जीत मिली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें