फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट का समीकरण: पिछले छह चुनाव में से राजद-भाजपा को तीन-तीन बार मिली जीत, ऐसा है बख्तियारपुर का चुनावी इतिहास

Mon, 03 Nov 2025 11:46 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात बख्तियारपुर सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा राजद के अनिरुद्ध कुमार विधायक हैं। 

विज्ञापन
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सियासी दलों का प्रचार भी पूरे जोर पर है। हर दल ने वादों का पिटारा भी खोल दिया है। नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों के लिए 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 6 नवंबर को मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 1302 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बख्तियारपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से एलजेपीआर के अरुण कुमार को टिकट मिली है। वहीं , राजद ने  मौजूदा विधायक अनिरुद्ध यादव पर फिर से दाव लगाया है।  जनसुराज ने अजय प्रसाद को चुनावी मैदान में उतरा है।

विज्ञापन
Trending Videos

कब है बिहार में चुनाव

बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

  • पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 
  • दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा। 
  • सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब जाने जिला के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक जिला पटना भी है। पटना जिला छह अनुमंडल और 23 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 14 विधानसभा सीट हैं। इनमें मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर, फुलवारी (एससी), मसौढ़ी (एससी), पालीगंज, बिक्रम शामिल हैं। ‘सीट का समीकरण’ सीरीज में आज बख्तियारपुर विधानसभा सीट की बात करेंगे।  बख्तियारपुर सीट पर पहली बार चुनाव 1952 में चुनाव हुआ था। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव

1952- कांग्रेस की सुंदरी देवी को जीत मिली।

1957-  कांग्रेस के मोहम्मद चौधरी सलाहुद्दीन को जीत मिली।

1962-  कांग्रेस के मोहम्मद सलाहुद्दीन चौधरी को जीत मिली। 

1967-   कांग्रेस के धर्मबीर सिंह को जीत मिली। 

1969-  कांग्रेस के धर्मबीर सिंह को जीत मिली। 

1972-  संसोपा के भोला प्रसाद सिंह को जीत मिली। 

1977 - कांग्रेस के बुद्धदेव सिंह को जीत मिली।

1980 - कांग्रेस के राम लखन सिंह यादव को जीत मिली। 

1981-   कांग्रेस (आई) के आर.एस यादव को जीत मिली। 

1985-   कांग्रेस के  राम जयपाल सिंह यादव को जीत मिली। 

1990 -  कांग्रेस के राम जयपाल सिंह यादव  को जीत मिली। 

1995-  जनता दल के ब्रजनंदन यादव को जीत मिली। 

2000-  भाजपा के विनोद यादव को जीत मिली। 

फरवरी 2005- राजद के अनिरुद्ध कुमार को जीत मिली। 

अक्तूबर 2005-  भाजपा के विनोद यादव को जीत मिली। 

2010-  राजद के अनिरुद्ध कुमार को जीत मिली।  

2015-  भाजपा के रणविजय सिंह को जीत मिली। 

2020-   राजद के अनिरुद्ध कुमार को जीत मिली।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें