फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: छठ के बाद मैदान में उतरेंगे प्रियंका-राहुल, ये नेता महागठबंधन में खत्म करेंगे फ्रेंडली फाइट

Mon, 27 Oct 2025 05:53 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत बछवाड़ा सीट और विपक्ष राहुल गांधी सकरा सीट से कर सकते है। इस बीच कांग्रेस गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के साथ दोस्ताना लड़ाई के मुद्दे को सुलझाने में जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि, कांग्रेस हाईकमान को बिहार कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर बढ़ते असंतोष की जानकारी है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी और राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हैं। मंगलवार को छठ खत्म होते ही इसमें तेजी आएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत बछवाड़ा सीट और विपक्ष राहुल गांधी सकरा सीट से कर सकते है। इस बीच कांग्रेस गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के साथ दोस्ताना लड़ाई के मुद्दे को सुलझाने में जुट गई है। सूत्रों का कहना है कि, कांग्रेस हाईकमान को बिहार कांग्रेस में स्थानीय स्तर पर बढ़ते असंतोष की जानकारी है। इसलिए पार्टी ने दिग्गज नेताओं को असंतुष्ट नेताओं को मनाने और गठबंधन के सहयोगी से बात करने की जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि छठ के बाद जब नेता विपक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार में उतरे, तो सब ठीक हो जाए। कांग्रेस यह नेतृत्व चाहता है कि चुनाव प्रचार से पहले फ्रेंडली फाइट का मामला भी सुलझ जाए। क्योंकि बड़े नेता उन सीटों पर प्रचार पर नहीं जाना चाहेंगे। जहां महागठबंधन को कोई ओर प्रत्याशी मैदान में हो।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस चुनाव अभियान जोर पकड़ने से पहले महागठबंधन में आई बिखराव की स्थिति को खत्म करने में जुट गई है। इसकी जिम्मेदारी तीन वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। ताकि वोटिंग से पहले जनता के बीच यह संदेश जाए कि महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। वह एकजुट होकर एनडीए का मुकाबला कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि,कांग्रेस नेता इसी मुद्दे को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। वहीं, जिन दर्जनभर सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो रही है। उसे भी प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा नेताओं के बीच संयुक्त चुनाव प्रचार अभियान की रणनीति को लेकर भी चर्चा होगी।

कांग्रेस ने बिहार में सीट शेयरिंग और अन्य सहयोगी दलों के साथ समन्वय स्थापित करने का जिम्मा अशोक गहलोत, अजय माकन और के सी वेणुगोपाल को सौंपा है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत राज्य के वरिष्ठ चुनावी पर्यवेक्षक भी है। जबकि पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन बिहार स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन है। वहीं,केसी वेणुगोपाल पार्टी पार्टी के संगठन महासचिव है। इसलिए हाईकमान ने इन तीनों नेताओं को इन मुद्दों को सुलझाने की जिम्मेदारी दी है। ये तीनों नेता उन सभी सीटों पर बात करेंगे, जहां सीपीआई एमएल, राजद और मुकेश सहनी की वीआईपी कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि,यह तीनों नेता बिहार कांग्रेस के भीतर उभरे हुए असंतोष को भी दूर करने का प्रयास करेंगे। क्योंकि राज्य में टिकटों के बंटवारे के बाद से ही स्थानीय कांग्रेस नेताओं के बीच नाराजगी बढ़ गई है। कई नेता खुलकर विरोध कर रहे है। जबकि कुछ कार्यकर्ताओं ने खुलेआम वरिष्ठ नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया है। ऐसे में यह तीनों नेता स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर उनकी नाराजगी को भी दूर करेंगे। चुनावी प्रचार की आगामी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

ये भी पढ़ें: SIR के दूसरे चरण का एलान: उत्तर प्रदेश, बंगाल, उत्तराखंड समेत 12 राज्यों के 51 करोड़ वोटरों का पुनरीक्षण होगा
विज्ञापन


प्रियंका और राहुल यहां से कर सकते है शुरुआत
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को बेगूसराय आएंगी, जिले के बछवाड़ा में उनकी सभा होगी। वहीं राहुल गांधी के 29 अक्टूबर को तेजस्वी के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त रैली करेंगे। बिहार चुनाव 2025 को लेकर महागठबंधन का घोषणा पत्र तैयार हो गया है। पटना में मंगलवार शाम 4 बजे इसे जारी किया जाएगा, लेकिन इस मौके पर राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे। गौरतलब है कि, 18वीं बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। इन दोनों चरणों में कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1085 प्रत्याशी यानी करीब 41 प्रतिशत पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें