फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020 : राहुल गांधी के ट्वीट पर विवाद, भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत

Wed, 28 Oct 2020 11:31 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 : राहुल गांधी-तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के एक ट्वीट को लेकर विवाद हो गया है। दरअसल, राहुल ने अपने ट्वीट में महागठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की थी। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के इस ट्वीट पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत कर दी है।

विज्ञापन

 




कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को मतदाताओं से न्याय, रोजगार और किसान-मजदूर के लिए महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, इस बार न्याय, रोजगार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं।
 

बता दें कि बिहार में कांग्रेस पार्टी और राजद अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरी हैं, इसे महागठबंधन का नाम दिया गया है। जबकि महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश कुमार की जदयू के साथ मिलकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के तहत चुनाव में उम्मीदवार उतारे हैं। नीतीश कुमार को राजग की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण के मतदान में करीब दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकारों का उपयोग करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान क्रमश: तीन और सात नवंबर को होगा। जबकि 10 नवंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें