फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागठबंधन में दिखने लगी दरार, सीएम नीतीश के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव

Sat, 15 Jul 2017 03:55 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन घोटाले में लालू परिवार के घिरने के बाद महागठबंधन में आई दरार साफ तौर पर दिखने लगी है। पटना में एक कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार पहुंचे, लेकिन राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव यहां मौजूद नहीं थे। यहां कार्यक्रम में तेजस्वी के नाम की प्लेट रखी गई, लेकिन बाद में वो हटा ली गई। बताया जाता है नीतीश कुमार ने ही नेमप्लेट हटवाने के निर्देश दिए। खबर है कि इस सारे घटनाक्रम से नाराज नीतीश कुमार ने रविवार को विधायक दल की बैठक भी बुलाई है, जिसमें कोई बड़ा ‌निर्णय लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
Patna: Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav will not attend a 'Vishwa Yuva Kaushal Divas' event. His name was mentioned in the invitation. pic.twitter.com/dHLVgPffPH — ANI (@ANI_news) July 15, 2017 Patna: Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav's name plate covered, later removed, in an event to be attended by CM Nitish Kumar. pic.twitter.com/cmvbJkWzXf — ANI (@ANI_news) July 15, 2017 वहीं आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने इससे पहले शुक्रवार देर रात साफ कर दिया था कि तेजस्वी यादव किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में लालू ने कहा कि तेजस्वी के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है, बाकि जिसे जो फैसला करना हो करे।
विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम रांची से लौटने के बाद लालू यादव से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने मुलाकात की। हालांकि, चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महागठबंधन अटूट है। उनके बयान के कुछ ही समय बाद लालू यादव का बयान सामने आया और कहा कि हमारे तरफ से महागठबंधन को कोई खतरा नहीं है।

लालू यादव ने सोनिया गांधी से बातचीत से भी इंकार किया और कहा कि दिन भर न्यूज चलाई जा रही है कि सोनिया जी ने लालू और नीतीश से बात की। इसका पुरजोर खंडन करता हूं। लालू ने ये भी कहा कि हमारी तरफ से गठबंधन पर कोई आंच नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें