फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ट्रक की भयंकर भिड़ंत, लोगों को चीरते हुए निकल गई स्टील रॉड, 10 की मौत

Sat, 15 Jul 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
तमिलनाडु के थंजापुर में बस और ट्रक की टक्कर में 10 लोगों की मौत और हो गई और 23 लोग घायल हो गए। ये हादसा ट्रक में लोड स्टील की रॉड से हुआ। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ट्रक में लोड स्टील रॉड कई यात्रियों के शरीर के आर-पार हो गईं। हादसा तिरुपुर से कुंबकोणम जाने वाले रास्ते पर हुआ। जिस बस से ट्रक की टक्कर हुई उसमें करीब 60 यात्री मौजूद थे। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि 8 यात्रियों और और दोनों वाहनों के ड्राइवर्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं घायलों को थंजावुर हॉस्पिटल ले जाया गया। आपको बता दें कि तमिलनाडु राज्य ट्रांसपोर्ट की बस ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी लेकिन उसने संतुलन खो दिया और ट्रक से टकरा गई।

जिले के डीएम और एसपी ने मौके पर जाकर हालात का मुआयना किया। वहीं राज्य के सीएम पलनस्वामी के ऑफिस ने दुर्घटना में मारे गए 10 लोगों के परिवारों को 1 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें