कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल बिहार के प्रभारी पद से मुक्ति चाहते हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद सोमवार को दी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया कि उन्हें इस दायित्व से मुक्त किया जाए और कोई ‘हल्की जिम्मेदारी’ दी जाए। ताजा जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है।
राज्यसभा सदस्य गोहिल ने ट्वीट किया, ‘‘निजी कारणों से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुज़ारिश की है कि मुझे कोई लाइट (हल्की) जिम्मेवारी दी जाए और बिहार के प्रभार से मुक्त किया जाए।’
उल्लेखनीय है कि हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ गठबंधन में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को महज 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।