अखिलेश प्रताप सिंह के मुताबिक मोकामा विधायक अनंत सिंह जितने भी मामलों में नामित है उनमें से किसी में भी उन्हें दोषी करार नहीं दिया गया है। कांग्रेस पार्टी उन्हें मुंगेर से लोकसभा का टिकट देने को लेकर साकारात्मक विचार रखती है। बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह का विधानसभा क्षेत्र मोकामा मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में आता है। अनंत सिंह ने यहां कुछ दिनों पहले एक रोड शो करके हर उम्मीदवार की जमानत जब्त कराने का एलान किया था।
इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि आपराधिक तत्वों के महागठबंधन का हिस्सा बनने से गलत संदेश जाएगा। इसके अलावा पूर्व राजद नेता पप्पू यादव और लवली आनंद के भी कांग्रेस में शामिल होने की खबर है।
रालोसपा सीटों तीन से कम सीटों के लिए तैयार नहीं जबकि जीतन राम मांझी भी तीन सीटें चाहते हैं। यही वजह है कि खरमास खत्म होने के बाद भी महागठबंधन के बीच सीटों का बटंवारा नहीं हो सका है।