बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोलते हुए कहा कि योग व्यक्तिगत चीज है। प्रचार वाला योग अलग है और करने वाला योग अलग। वहीं इशारों इशारों में भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग योग करते हैं वह अपने शीर्ष नेताओं से भी योग करवाएं। ऐसे लोग योग में भी वोट का भोग देखते हैं।
Jo log yog karte hain kum se kum apne top leaders ko bhi yog karwayen; Yog se bhi vote ka bhog dekh rahe hain: Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/sksXFC6ZX6— ANI (@ANI_news) June 19, 2017
वहीं बिहार में रेप के बाद महिला को ट्रेन से फेकने के मामले को नीतीश कुमार ने बेहद घिनौना अपराध बताया। उन्होंने कहा कि मामने के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
It's a heinous crime,necessary action being takn,accused cannot be spared:Bihar CM on woman allegedly raped&thrown off a train in Lakhisarai pic.twitter.com/rtfIQ4q5Yt— ANI (@ANI_news) June 19, 2017
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया है। अरुण जेटली जब हमारे पास नाम पर चर्चा के लिए आए थे, उस वक्त उन्होंने नए उम्मीदवार का नाम तय नहीं किया था।
They haven't decided on a name yet,even when Arun Jaitley ji rang me, he didn't have a name for presidential candidate:Bihar CM Nitish Kumar pic.twitter.com/ipgUF3apcs
— ANI (@ANI_news) June 19, 2017
राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है। भाजपा ने राष्ट्रपति के नाम पर विचार करने के लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडूऔर वित्त मंत्री अरुण जेटली शामिल हैं।
वहीं विपक्ष में भी नए राष्ट्रपति का नाम तय करने को लेकर बैठकें शुरू हैं। बता दें कि सत्ता या विपक्ष किसी ने भी राष्ट्रपति के नाम का खुलासा नहीं किया। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है, जो 17 जूलाई को होना है। चुनाव का फैसला 20 जूलाई को आएगा।