बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ले ली है। उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शपथ ली है। इसके बाद राज्यपाल ने छह-छह मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई। पहले चरण में सीएम-डिप्टी सीएम के बाद विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल और अशोक चौधरी ने शपथ ली।
जनादेश कब आया?
बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को हुई थी। इसमें एनडीए को 202 सीटें मिलीं। भाजपा को सबसे ज्यादा 89, जदयू को 85, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) को 19, जीतनराम मांझी की हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिलीं। इसके बाद यह तय हुआ कि पहले से तय फॉर्मूला के तहत नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने रहेंगे।
शपथ ग्रहण में क्या हुआ?
नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शपथ ली। इन तीनों समेत कुल 27 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।
यहां देखें लिस्ट