पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और मुल्तान सुल्तांस फ्रेंचाइजी के मालिक अली खान तरीन के बीच खींचतान खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। सार्वजनिक मंच पर पीएसएल मैनेजमेंट की आलोचना के बाद पीसीबी ने अली तरीन को कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें उन पर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट तोड़ने का आरोप लगाया गया। जवाब में अली तरीन ने न सिर्फ तंज कसते हुए माफी मांगी बल्कि पीसीबी का नोटिस फाड़कर सोशल मीडिया पर और भी तीखा हमला किया।