फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव प्रचार छोड़ बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए गांव-गांव टहल रहे हैं फडणवीस

Mon, 19 Oct 2020 07:56 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

फडणवीस ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे राजनीति नहीं करना चाहते। केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहयोग जरूर मिलेगा। लेकिन मेरा सवाल राज्य सरकार से है कि वह बाढ़ प्रभावित किसानों को मदद देगी या नहीं...
विज्ञापन
Devendra Fadnavis - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में भाजपा के चुनाव प्रभारी व महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस चुनाव प्रचार छोड़कर महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए गांव-गांव टहल रहे हैं। सोमवार को उन्होंने बारामती का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावितों की मदद की जवाबदारी केंद्र सरकार पर थोप कर ठाकरे सरकार जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकती।

विज्ञापन


देवेंद्र फडणवीस बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी में चलकर गांव के किसानों से मिले। पैदल पानी में जलकर गांववालों से मिलने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। अतिवृष्टि के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है।

फडणवीस ने कहा कि संकट की इस घड़ी में वे राजनीति नहीं करना चाहते। केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहयोग जरूर मिलेगा। लेकिन मेरा सवाल राज्य सरकार से है कि वह बाढ़ प्रभावित किसानों को मदद देगी या नहीं। ठाकरे सरकार जिम्मेदारी से हाथ नहीं झटक सकती। हमेंशा आर्थिक सहयोग का भार केंद्र सरकार पर थोपने की नीति गलत है। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में भारी बारिश से करीब 48 लोगों की मौत हो गई थी जबकि लगभग पांच लाख हेक्टेयर जमीन पर लगी फसलें बर्बाद हो गईं। बारिश से उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, पंढरपुर और नांदेड़ सर्वाधिक प्रभावित हैं। इस इलाके में सोयाबीन, गन्ना, कपास और धान की फसल चौपट हो गई है। 

फडणवीस पर उद्धव का पलटवार, विदेश की नहीं है केंद्र सरकार

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी पिछले करीब छह महीने के बाद मातोश्री से निकलकर सोमवार को सोलापुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फडणवीस पर पलटवार करते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक मदद के लिए यदि केंद्र सरकार से सहयोग मांगा तो इससे क्या बिगड़ गया। ठाकरे ने कहा कि केंद्र की सरकार देश की सरकार है, विदेश की नहीं। इसलिए केंद्र सरकार को पक्षपात के बिना राज्य सरकार की मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें