पहले जानते है कल्याणपुर सीट के बारे में
बिहार के 38 जिलों में से एक पूर्वी चंपारण जिला भी है। जिले में कुल 12 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन और मोतिहारी विधानसभा सीटें शामिल हैं। कल्याणपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र पूर्वी चंपारण लोकसभा में आता है। 2008 परिसीमन से पहले इसे मोतिहारी लोकसभा सीट के नाम से जाना जाता था। पूर्वी चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल छह विधानसभा सीटें आती है जिसमें हरसिद्धि (एससी), गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मोतिहारी विधानसभा सीटें शामिल हैं। कल्याणपुर विधानसभा सीट 2008 में अस्तित्व में आई थी।
2010 में पहली बार हुए थे चुनाव
2010 में कल्याणपुर सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे। अभी तक सीट पर केवल 3 बार ही चुनाव हुए हैं। 2010 में इस सीट पर जदयू और भाजपा की संयुक्त उम्मीदवार की रजिया खातून को जीत मिली थी। सीट अस्तित्व में आने से पहले रजिया खातून 2005 में केसरिया सीट से चुनाव लड़ी थीं। लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। 2010 में कल्याणपुर सीट से रिजाय खातून ने राजद के मनोज कुमार यादव को 15,402 वोट से हरा दिया। इस चुनाव में कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मनोज कुमार यादव केसरिया से दो बार विधायक रहे यमुना यादव के पुत्र हैं। धानसभा चुनाव में कुल 10 उम्मीदवार कल्याणपुर सीट से चुनाव मैदान में थे।
2015 में दूसरी बार हुए चुनाव
2015 में इस कल्याणपुर सीट पर भाजपा के सचिन्द्र प्रसाद सिंह को जीत मिली। उन्होंने तत्कालिन विधायक रजिया खातून को 11,488 वोट से हरा दिया। सचिन्द्र प्रसाद सिंह इससे पहले 2010 में केसरिया विधानसभा सीट से विधायक रह चुके थे। इस बार उन्होंने कल्याणपुर सीट से चुनाव जीता। 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 7 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 2010 में यहां से राजद के उम्मीदवार रहे मनोज कुमार यादव 2015 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे थे। मनोज यादव 20215 में तीसरे स्थान पर थे।
2020 में मनोज कुमार यादव को मिली जीत
2020 के विधानसभा चुनाव में कल्याणपुर सीट पर राजद को जीत मिली। इस बार राजद ने 2010 में पार्टी उम्मीदवार रहे मनोज कुमार यादव को फिर से टिकट दिया था। यादव ने इस बरा भाजपा के सचिन्द्र प्रसाद सिंह को 1,193 वोट से हरा दिया। 2020 के विधानसभा चुनाव में कुल 10 उम्मीदवार कल्याणपुर सीट से चुनाव मैदान में थे।
सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें यहां पढ़ें