बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात गुरुआ सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में राजद के विनय यादव विधायक हैं।
बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों बड़े गठबंधनों में खींचतान जारी है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज गया जिले की गुरुआ विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से मौजूदा समय में राजद के विनय यादव विधायक हैं।
बिहार के 38 जिलें में से एक जिला गया जी भी है। गया जी जिला चार अनुमंडल और 24 ब्लॉक में बंटा है। जिले में 10 विधानसभा सीट हैं। इनमें गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), बोधगया (एससी) ,गया टाउन, टिकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज शामिल हैं। आज सीट का समीकरण में गुरुआ सीट की बात करेंगे। यह सीट पहली बार 1977 में अस्तित्व में आई।
1977: जनता दल को मिली जीत
1977 के चुनाव में जनता दल के उपेंद्र नाथ वर्मा को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के शाहजहां को 3,315 वोट से मात दी। उपेंद्र नाथ को कुल 17,548 वोट मिले। वहीं, शाहजहां को 14,233 वोट से संतोष करना पड़ा। उपेंद्र नाथ वर्मा 1990 में लालू प्रसाद यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। इसके साथ ही 15 वर्षों तक विभिन्न विभागों का दायित्व संभाला। बाद में उन्होंने राजद छोड़कर जदयू जॉइन किया।
1980: कांग्रेस को मिली जीत
1990: निर्दलीय उम्मीदवार को मिली जीत
2000: राजद को मिली जीत
2010: भाजपा को मिली जीत
2020: राजद की वापसी
2020 के चुनाव में राजद के विनय कुमार को जीत मिली। वहीं तत्कालीन विधायक राजीव नंदन दूसरे नंबर पर रहे। विनय कुमार को कुल 70,761 और राजीव नंदन को 64,162 वोट मिले।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें