बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात घोसी सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में भाकपा ( माले ) के राम बली सिंह विधायक हैं।
बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी तारीखों के एलान से पहले ही सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों बड़े गठबंधनों में खींचतान जारी है। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज जहानाबाद जिले की घोसी विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट से एक ही परिवार का 38 साल तक दबदबा रहा। मौजूदा समय में यहां से भाकपा ( माले) के राम बली सिंह यादव विधायक हैं।
1952: निर्दलीय उम्मीदवार को मिली जीत
1952 के चुनाव में घोसी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राम चंद्र यादव को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस के बालेश्वर सिंह को मात्र 376 वोट से मात दी। राम चंद्र को कुल 5,988 वोट मिले। वहीं, बालेश्वर सिंह को 5,612 वोट मिले।
1962 : कांग्रेस को मिली जीत
1962 के चुनाव में कांग्रेस के मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह को जीत मिली। उन्होंने भाकपा के रामश्रय प्रसाद सिंह को 4,806 वोट से हराया। मिथिलेश्वर प्रसाद सिंह को कुल 17,155 वोट मिले। वहीं. रामश्रय सिंह को 12,349 वोट मिले।
1967: भाकपा को मिली जीत
1967 के चुनाव में भाकपा के आरपी सिन्हा को 700 वोट से जीत मिली। वहीं, कांग्रेस के केपीएन सिंह दूसरे नंबर पर रहे। आरपी सिन्हा को 16,336 और केपीएन सिंह 15,636 वोट मिले।
1969: कांग्रेस की वापसी
1972: भाकपा को मिली जीत
1972 के चुनाव में भाकपा के रामश्रय प्रसाद सिंह को 18,946 वोट से जीत मिली। वहीं, जनसंघ के बालेश्वर सिंह दूसरे नंबर पर रहे। रामश्रय प्रसाद सिंह को कुल 41,904 वोट मिले और बालेश्वर सिंह को 22,958 वोट मिले।
1977 : जगदीश शर्मा का गढ़ बना घोसी
2010: जदयू को मिली जीत
2010 के चुनाव में घोसी सीट से जगदीश शर्मा के बेटे राहुल शर्मा को जीत मिली। उन्होंने यह चुनाव जदयू के टिकट पर लड़ा था। राहुल कुमार ने लोजपा के जगदीश प्रसाद को 14,276 वोट से हराया। राहुल शर्मा को 40,364 वोट मिले। वहीं, जगदीश प्रसाद को 26,088 वोट मिले।
2015: जदयू को मिली जीत
2020: भाकपा ( माले) को मिली जीत
2020 के चुनाव में घोसी सीट से भाकपा के राम बाली सिंह यादव को जीत मिली। उन्होंने जदयू के राहुल कुमार को 17,333 वोट से हराया। राम बाली को कुल 74,712 वोट मिले। वहीं, राहुल कुमार को 57,379 वोट मिले।
सीट का समीकरण सीरीज की अन्य खबरें यहां पढ़ें