बिहार में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), भाजपा और कांग्रेस समेत सभी अहम दल अपनी-अपनी रणनीति तय करने में जुट गए हैं। कुछ दलों ने अपने पुराने और अनुभवी चेहरों की दम पर ही बिहार में मतदाताओं को लुभाने का लक्ष्य रखा है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ युवा और नए चेहरे भी बिहार की राजनीति पर असर छोड़ने के लिए तैयार दिख रहे हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिहार में विधानसभा चुनावों का एलान हो गया है। इन चुनावों में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी जैसे दिग्गज चेहरे ताकत आजमाते नजर आ रहे हैं। इन दिग्गज चेहरों के साथ ही बिहार का ये चुनाव कुछ नए चेहरों की भी परीक्षा लेगा। चुनाव के दौरान इन चेहरों की चर्चा होती रहेगी।
विज्ञापन
इन चेहरों में जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर से लेकर पुष्पम प्रिया चौधरी तक शामिल हैं। कन्हैया कुमार, मुकेश सहनी और निशांत कुमार जैसे नामों की भी इस चुनाव में काफी चर्चा रह सकती है। आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ चेहरों और उनकी सियासी ताकत के बारे में...