मतदाता बूथों पर महिला मतदाताओं की रिकॉर्ड भीड़ भी इसकी गवाही दे रही थी। महिलाओं ने खूब जोश के साथ मतदान किया। बूथ पर वे मीडिया से जीविका दीदी योजना के पक्ष में बात करती हुई भी दिखाई पड़ीं। महिलाएं पहले भी नीतीश कुमार के पक्ष में मतदान करती आई हैं। महिला मतदाताओं का रुख यह बताता है कि नीतीश कुमार को जीविका दीदी योजना का अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। तो क्या नीतीश कुमार सरकार एक बार फिर रिपीट होने जा रही है और वे रिकॉर्ड दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं? भाजपा का दावा तो यही है।
प्रो इनकंबेंसी वोटिंग भाजपा का ट्रेंड- प्रेम शुक्ल
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने अमर उजाला से कहा कि प्रो इनकम्बेंसी वोटिंग भाजपा सरकारों की पहचान है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार तीन बार सत्ता में आई। दूसरे चुनाव में हमारा प्रदर्शन और सीट संख्या भी बढ़ी। इसी प्रकार गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश जैसे अनेक राज्यों में हमारी पार्टी की सरकारें लगातार सत्ता में वापस आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जनता की सेवा करने का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि बूथ पर कांग्रेस-राजद कार्यकर्ता पूरी तरह चौकन्ने और सतर्क हैं। पहले चरण में ही यह साफ हो गया है कि अब किसी भी तरह से वोट चोरी नहीं होने दी जाएगी। दूसरे चरण में भी कांग्रेस कार्यकर्ता इसी तरह अपनी ड्यूटी निभाएंगे और बिहार के बदलाव और विकास के लिए अपना कर्तव्य निभाएंगे।