फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2025: 'देश के प्रवासी बिहारियों को अपनी विरासत से जोड़ेगी भाजपा', मंत्री ने बताई योजना

सार

भाजपा 22 से 30 मार्च तक देशभर में 75 स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा देश के प्रवासी बिहारियों को अपनी विरासत से जोड़ेगी। बता दें कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पार्टी ने पहले बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन
सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने रविवार को कहा कि भाजपा देश भर में रह रहे प्रवासी बिहारियों से अपनी विरासत से जोड़ने का प्रयास कर रही है। बिहार दिवस समारोह में हिस्सा लेने आए दुबे ने कहा, देश भर में करीब दो करोड़ बिहार के लोग रहते हैं।
विज्ञापन


'22 से 30 मार्च तक देशभर में 75 स्थानों पर कार्यक्रम'
उन्होंने कहा, देश के 27 राज्यों में 75 स्थानों पर 22 से 30 मार्च तक कार्यक्रम करके भाजपा उन्हें अपनी जड़ों और विरासत से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि देश के कई हिस्सों में रहने वाले प्रवासी बिहारी अपने राज्य बिहार में हुए विकास और प्रगति को खुद देखें और महसूस करें।

यह भी पढ़ें - असम राइफल्स: समर्पण, वीरता और देश सेवा के 190 वर्ष, वीरों को श्रद्दांजलि अर्पित कर मनाई स्थापना दिवस
विज्ञापन


'प्रवासी बिहारियों से भावनात्मक संबंधों को मजबूत करना उद्देश्य'
क्या बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले चुनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है, पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्राथमिक उद्देश्य नहीं है, बल्कि (प्रवासी बिहारियों के साथ) भावनात्मक संबंधों को मजबूत करना है। प्रवासी बिहारियों के साथ अपने जुड़ाव को गहरा करने के पार्टी के प्रयास को स्वीकार करते हुए दुबे ने कहा, हम नहीं चाहते कि वे स्थानांतरित हों या बिहार के नए मतदाता बनें, लेकिन उन्हें अपनी मातृभूमि से जुड़े रहना चाहिए। दुबे ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के नेता नीतीश कुमार के साथ पार्टी के संबंध मजबूत हैं और आगे भी ऐसे ही बने रहेंगे।

'बंगाल में तृणमूल का वही हश्र होगा जो वाम का हुआ'
बंगाल में अब तक भाजपा की सीमित चुनावी सफलता के बारे में पूछे जाने पर दुबे ने कहा कि कुछ साल पहले भाजपा यहां कहां थी? आज बंगाल में हम मुख्य विपक्षी दल हैं। उन्होंने कहा- देखिए बंगाल में वाममोर्चे के साथ क्या हुआ, लगातार 34 साल राज्य में शासन चलाने वाली पार्टी के आज यहां एक भी विधायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वही हश्र तृणमूल कांग्रेस का भी होने वाला है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - कुणाल कामरा विवाद: पहले शिवसैनिकों ने किया हंगामा, अब बीएमसी ने स्टूडियो को किया धराशायी; ये बड़े आरोप भी

'बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर'
उन्होंने 2026 में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि भाजपा कमर कस रही है तथा राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का यही सबसे सटीक समय है। उन्होंने कहा कि बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी पूरी क्षमता के साथ लड़ेगी और जनता राज्य में परिवर्तन के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें