फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव पर संजय राउत का तीखा सवाल, क्या अब कोरोना महमारी समाप्त हो गई है?

Fri, 25 Sep 2020 06:00 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई , मुंबई
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बिहार और केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद से शिवसेना नेता संजय राउत लगातार दोनों सरकारों पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। राउत ने इस बार बिहार में चुनाव की घोषणा को लेकर केंद्र सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या देश में कोरोना वायरस की महमारी के बीच बिहार में विधानसभा चुनाव कराना किस हद तक उचित है? 

विज्ञापन


राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महामारी की वजह से देश में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है जो पहले कभी नहीं थी। उन्होंने सवाल किया कि क्या अब कोरोना वायरस की महमारी खत्म हो गई है? क्या चुनाव कराने के लिए यह स्थिति ठीक है?

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। इसके मुताबिक राज्य में तीन चरण -28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर- को मतदान होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर को कराई जाएगी।
विज्ञापन


राउत ने कृषि विधेयकों पर पूछे गए सवालों पर कहा कि इस बिल से बिहार के चुनावों पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि राज्य में जाति और धर्म के आधार पर मतदान होगा। वहीं चुनाव में सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मुद्दा बनने के सवाल पर शिवसेना सांसद ने कहा कि सरकार के पास विकास या सुशासन के बारे में बोलने के लिए कुछ है ही नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘ सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की सीबीआई जांच का क्या हुआ? बिहार के पुलिस महानिदेशक ने इस्तीफा दे दिया और अब विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें