फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से की बातचीत, नरेंद्र मोदी ने जापानी भाषा में किए दो ट्वीट

Fri, 25 Sep 2020 05:57 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से फोन पर बातचीत की और इस दौरान दोनों नेताओं ने पिछले कुछ सालों में दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी में हुई प्रगति को और मजबूत करने का इरादा जताया।
विज्ञापन

 

पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से पहली बार जापानी भाषा में दो ट्वीट किए गए ट्वीट में कहा गया है कि 'जापानी पीएम योशिहिदे सुगा के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने पिछले कुछ वर्षों में अपने संबंधों में जबरदस्त प्रगति, और हमारे विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी के भविष्य की दिशा में विचारों का आदान-प्रदान किया।' इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा को टैग भी किया।


दूसरे ट्वीट में कहा कि 'हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि भारत-जापान का मजबूत सहयोग आज के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों की चुनौतियों का समाधान करने में उपयोगी होगा। मैं दोनों देशों के बीच पूर्ण भागीदारी को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री सुगा के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं।'

 

पीएम मोदी ने भारत आने का दिया आमंत्रण

विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में सुगा की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का आमंत्रण भी दिया।

बयान में कहा गया है कि ‘दोनों नेता इस बात पर सहमत थे कि पिछले कुछ सालों में भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी में काफी प्रगति हुई है और उन्होंने आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित इस रिश्ते को और मजबूत करने का इरादा जताया।’

मोदी और सुगा ने इस पर भी सहमति व्यक्त की कि कोविड-19 महामारी सहित अन्य वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए दोनों देशों के बीच साझेदारी आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है।

बयान के मुताबिक, ‘उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक संरचना को लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं पर आधारित बनाया जाना चाहिए और इस संदर्भ में उन्होंने भारत, जापान और अन्य समान विचारधारा वाले देशों के बीच सहयोग का स्वागत किया।’

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी में हुई प्रगति की सराहना की और इस संदर्भ में कुशल श्रमिकों से संबंधित समझौते की विषय वस्तु को अंतिम रूप देने का स्वागत किया।

इस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति में सुधार के बाद सुगा को वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का आमंत्रण दिया।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें