शर्मनाक: फीस न दे पाने पर स्कूल प्रबंधन ने दो बच्चियों के कपड़े उतरवाए!
- फोटो : ANI
बिहार में एक स्कूल की शर्मनाक हरकत सामने आई है। गरीबी की वजह से समय पर फीस न भर पाने की वजह से स्कूल प्रबंधन ने दो बच्चियों के कपड़े उतरवा दिए। इस दौरान स्कूल के अन्य बच्चों भी मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक बिहार के बेगूसराय जिले में कोरिया की स्कूल में ये घटना हुई। कोरिया के स्कूल बी.आर.एजुकेशन अकादमी में दोनों बच्चियों के कपड़े उतरवाए गए और उनकी बेईज्जती की गई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल और एक शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।
Bihar: 2 minor sisters allegedly stripped by school in Begusarai after their father failed to pay school fee. Principal & a teacher detained pic.twitter.com/x2TqLKgIJo— ANI (@ANI_news) 18 June 2017
पुलिस ने पीड़ित बच्चों के पिता की शिकायत के बाद ये कदम उठाया।