फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के टॉपर गणेश कुमार गिरफ्तार, बोर्ड ने कैंसिल किया रिजल्ट

Fri, 02 Jun 2017 11:02 PM IST
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार बोर्ड एक बार फिर अपने टॉपर को लेकर चर्चा में आ चुका है। बिहार बोर्ड के 12वीं की परीक्षा में आर्ट स्ट्रीम के विद्यार्थी गणेश कुमार ने टॉप किया, लेकिन गणेश भी पिछली बार के टॉपरों की तरह ही निकले।
विज्ञापन


मीडिया में मामला आने के बाद बोर्ड ने बिहार के टॉपर गणेश का रिजल्ट कैंसल कर दिया। साथ ही, उन पर केस भी दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने गणेश को गिरफ्तार कर लिया है। 
  #UPDATE Police arrest Bihar class 12th topper Ganesh Kumar after his result was cancelled — ANI (@ANI_news) June 2, 2017
Case also being registered against Ganesh Kumar and the school authorities: Anand Kishore(Bihar School Examination Board) — ANI (@ANI_news) June 2, 2017 गणेश के टॉप करने पर मीडिया ने जब सवाल उठाया तो बिहार के मंत्री और गणेश के प्रिंसिपल दोनों ने ही उनका समर्थन किया। बिहार बोर्ड ने गणेश के साथ-साथ उनके स्कूल प्रबंधन पर भी केस दर्ज कर लिया गया है। गणेश को म्यूजिक के पेपर में प्रैक्टिकल परीक्षा में 70 में से 65 अंक मिले हैं। 
विज्ञापन
Class 12th topper Ganesh Kumar's result has been cancelled with immediate effect: Bihar School Examination Board's Anand Kishore — ANI (@ANI_news) June 2, 2017 बता दें कि गणेश की उम्र 24 साल है और वह झारखंड के रहने वाले हैं। बोर्ड रजिस्ट्रेशन फॉर्म में उनकी उम्र भी गलत लिखी है। उन्होंने अपने घर से 250 किमी दूर समस्तीपुर जिले से परीक्षा दी थी।

मीडिया से बातचीत में जब गणेश से म्यूजिक से जुड़े सवाल पूछे गए तो वह उनके जवाब नहीं दे सके। हालांकि गणेश के स्कूल प्रिंसपल का कहना है कि वह एक होनहार छात्र हैं। उन्होंने सफाई दी कि म्यूजिक के विषय में आमतौर पर शिक्षक नंबर देने में काफी रियायत बरतते हैं जिसकी वजह से छात्रों को अच्छे नंबर मिल जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें