फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा कदम: बेटियां अब सेना का भी विमान उड़ाएंगी, भारतीय सेना ने उठाया कदम

Wed, 13 Jan 2021 03:49 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय सेना ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अब अपने विमानों की कमान देश की बेटियों को सौंपने का फैसला किया है। सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने 15 जनवरी को सेना दिवस से पूर्व घोषणा की है कि अब महिला पायलट भी सेना के विमान उड़ाएंगी। इसके लिए जुलाई में पहले बैच को ट्रेनिंग देने की भी तैयारी है।

विज्ञापन


नरवणे ने कहा कि उन्होंने विमानन विंग में महिलाओं को शामिल करने का निर्देश एक महीने पहले ही दे दिया था। अब तक महिलाओं को सेना की विमानन विंग में सिर्फ एयर ट्रैफिक कंट्रोल और ग्राउंड ड्यूटी तक ही सीमित रखा गया था।

सेना प्रमुख ने कहा, सेना के विशेष सहायक मंडल, सैन्य सचिव शाखा और विमानन निदेशालय में आम सहमति बनी है कि महिला अफसरों को भी सेना के विमान उड़ाने दिए जाएं।
विज्ञापन


इनकी ट्रेनिंग जुलाई से शुरू होगी और एक साल बाद महिला पायलटों को अग्रिम मोर्चों पर सेना का विमान उड़ाने का मौका मिलेगा। सेना ने 2019 में एतिहासिक कदम उठाते हुए सेना पुलिस में महिलाओं को शामिल किया था।

2018 में अवनी चतुर्वेदी बनीं थी लड़ाकू जेट उड़ाने वाली पहली महिला  
2018 में वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर अवनी चतुर्वेदी अकेले लड़ाकू विमान उड़ाने  वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। उनहोंने मिग-21 बाइसन उड़ाया था। वे वायुसेना में पहली बार शामिल की गई तीन महिला फ्लाइंग ऑफिसरों की टीम में शामिल थीं। अभी वायुसेना में कुल 1875 महिला अधिकारी हैं जिनमें 10 लड़ाकू विमान उड़ाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें