फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे में बस हादसे में बड़ा खुलासा, पुलिस बोली- वेतन में कटौती से नाराज चालक ने लगाई थी आग

Thu, 20 Mar 2025 11:10 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे में एक निजी कंपनी की बस में आग लगने और चार कर्मचारियों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आग दुर्घटनावश नहीं लगी थी। बल्कि बस चालक ने लगाई थी। क्योंकि उसका कुछ कर्मचारियों के साथ विवाद था और वह वेतन में कटौती से परेशान था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में एक निजी कंपनी की बस में आग लगने और चार कर्मचारियों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि आग दुर्घटनावश नहीं लगी थी। बल्कि बस चालक ने लगाई थी। क्योंकि उसका कुछ कर्मचारियों के साथ विवाद था और वह वेतन में कटौती से परेशान था।

विज्ञापन


पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस विशाल गायकवाड़ ने बताया कि जांच में पता चला है कि आग एक दुर्घटना नहीं थी। आरोपी चालक जनार्दन हंबरडेकर का कुछ कर्मचारियों के साथ विवाद था और वह बदला लेना चाहता था। वेतन कटौती के कारण चालक भी नाखुश था।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने भरवाड़ समाज के समारोह को वर्चुअली किया संबोधित; कहा- विकसित भारत के लिए समर्थन की जरूरत
विज्ञापन


डीसीपी ने कहा कि जिन कर्मचारियों से उसकी दुश्मनी थी, वे चार मृतकों में शामिल नहीं थे। डीसीपी ने कहा कि आरोपी ने ज्वलनशील रसायन बेंजीन खरीदा था। उसने बस में टोनर पोंछने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला कपड़ा भी रखा था। जब बस हिंजवाड़ी के पास पहुंची, तो उसने माचिस जलाई और कपड़े में आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी चालक चलती बस से कूद गया। बस करीब सौ मीटर चलने के बाद रुक गई। हंबरदेकर भी बस से बाहर निकलने से पहले ही जल चुका था। ड्राइवर का अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाद में उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल सरकार ने किया डॉक्टर सुवर्ण गोस्वामी का स्थानांतरण; आरजी कर मामले को लेकर सरकार का किया था विरोध
   
बुधवार को बस में आग लगने से चार कर्मचारियों शंकर शिंदे (63), राजन चव्हाण (42), गुरुदास लोकरे (45) और सुभाष भोसले (44) की मौत हो गई थी। वे बस में पीछे बैठे थे और समय पर आपातकालीन निकास द्वार नहीं खोल पाए। इसके अलावा छह यात्री झुलस गए थे। डीसीपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें