#मोदी जी बुरी तरह बौखला गए हैं, मेरी हत्या भी हो सकती हैः केजरीवाल
#बगावत करने वाले 2 विधायकों को बसपा ने पार्टी से निकाला
# बेहद कठिन हुई कोहिनूर के भारत ने की संभावना, जानिए वजह
# बदला गया कार्यक्रमः अब पैदल मार्च नहीं करेंगे राहुल गांधी
# मंदसौर में गोमांस के नाम पर दलित महिलाओं की पिटाई, राज्यसभा में हंगामा
मोदी जी बुरी तरह बौखला गए हैं, मेरी हत्या भी हो सकती हैः केजरीवाल
अपने ट्विटर अकाउंट पर डाले गए एक यूट्यूब वीडियो में केजरीवाल ने मोदी सरकार पर ये ताजा हमला किया है। केजरीवाल ने इस वीडियो में कहा कि, 'क्या पीएम मोदी के मुखिया रहते हुए देश सुरक्षित हाथों में है? मोदी जी बहुत बौखला गए हैं। वो मुझे मरवा भी सकते हैं।'
बगावत करने वाले 2 विधायकों को बसपा ने पार्टी से निकाला
मायावती के खिलाफ टिप्पणी करने वाले बसपा के दो विधायकों को पार्टी से निकाल दिया गया है। ये विधायक रोमी साहनी और बृजेश वर्मा हैं। इन्होंने बुधवार की दोपहर ही मायावती के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस की थी।
आ बेहद कठिन हुई कोहिनूर के भारत ने की संभावना, जानिए वजह
भारत जहां सुप्रीम कोर्ट में कोहिनूर को वापस लाने के बारे नए सिरे से अपील करने जा रहा है, वहीं ब्रिटेन ने भारत के दावे को कानूनी तौर पर कमजोर करार दिया है। ब्रिटानी सरकार में एशिया और पैसेफिक अफेयर्स मंत्री अलोक शर्मा का कहना है कि ब्रिटानी सरकार का कोहिनूर को लेकर मानना है कि कानूनी तौर पर कोई आधार नहीं बनता है कि जिससे हीरे को लौटाया जाए।
बदला गया कार्यक्रमः अब पैदल मार्च नहीं करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 29 जुलाई को लखनऊ आ रहे हैं लेकिन अब वह यहां पैदल मार्च नहीं करेंगे। रमाबाई अंबेडकर मैदान में उनका ‘यूपी उद्घोष’ कार्यक्रम है। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन तक पैदल मार्च करने का प्रोग्राम था। सुरक्षा के लिहाज से उनका पैदल मार्च का कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया है। राहुल गांधी राज्यपाल को उत्तर प्रदेश की बदहाली के संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।
मंदसौर में गोमांस के नाम पर दलित महिलाओं की पिटाई, राज्यसभा में हंगामा
पहले गुजरात के उना में दलित युवकों की पिटाई को लेकर संसद से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ। अभी ये मामला थमा भी नहीं था कि इस बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर में दो दलित महिलाओं की पिटाई के मामले पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे दलित और महिला विरोधी करार दिया। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा में मंदसौर मुद्दे को उठाया।