फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 05 Dec 2019 07:21 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है...

आज सुबह 11.45 पर आरबीआई बताएगा कितनी घटेगी आपकी EMI, घट सकती है रेपो रेट

विज्ञापन


दूसरी तिमाही में विकास दर गिरकर 4.5 फीसदी पहुंचने के बाद आरबीआई बृहस्पतिवार को रेपो रेट में इस साल लगातार छठी बार कटौती कर सकता है। यह कटौती 25 आधार अंकों की होने की संभावना है।

यहां पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


कर्नाटक उपचुनाव: 15 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, येदियुरप्पा के लिए परीक्षा की घड़ी


कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को सुबह मतदान शुरू हो गया। इन सीटों के चुनाव परिणाम से मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के भविष्य का फैसला होगा कि सरकार बचेगी या जाएगी।

यहां पढ़ें पूरी खबर

चिदंबरम की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- आदेश जमानत पर है मामले पर नहीं


पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि यह आदेश जमानत को लेकर है, इसे चिदंबरम पर चल रहे मामले पर न समझा जाए। जेल से निकले चिदंबरम गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली-एनसीआर में आज से फिर दमघोंटू होगी हवा, कल हो सकती है गंभीर

मौसम परिवर्तन के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा बृहस्पतिवार को बेहद खराब रहेगी। शुक्रवार को इसके गंभीर स्तर पर पहुंचने का अंदेशा है। दिल्लीवालों को फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

हांगकांग के जहाज में सवार 18 भारतीयों का समुद्री लुटेरों ने किया अपहरण

हांगकांग के ध्वज वाले जहाज में सवार 18 भारतीय नागरिकों का नाइजीरियाई तट के पास समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


तीस हजारी बवालः मारपीट, लूट और पिस्टल छीनने वाले 100 वकीलों की पहचान 

तीस हजारी कोर्ट में पुलिस व वकील बवाल मामले में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एसआईटी ने उत्तरी जिला डीसीपी मोनिका भारद्वाज से बदतमीजी करने, पुलिसकर्मियों से मारपीट, जेल वैन के ड्राइवर से लूटपाट और डीसीपी के ऑपरेटर से पिस्टल छीनने वाले वकीलों की पहचान कर ली है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में 9.4 डिग्री तक लुढ़का पारा, ठंड में इजाफा, और गिर सकता है तापमान

राजधानी में रविवार को न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे दिन में भी ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक फिसल सकता है।

यहां पढ़ें पूरी खबर

आज उत्तराखंड पहुंचेंगे स्वीडन के राजा-रानी, हरिद्वार में करेंगे एसटीपी का लोकार्पण

पहली बार उत्तराखंड पहुंच रहे स्वीडन के 16वें नरेश कार्ल गुस्ताफ और रानी सिल्विया आज उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। वे कॉर्बेट पार्क की सैर के लिए जाएंगे। साथ ही वे हरिद्वार में एसटीपी का लोकार्पण भी करेंगे। 

यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें