हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है...
#KabTakNirbhaya : आरोपियों की हिरासत को लेकर पुलिस की याचिका पर सुनवाई आज
हैदराबाद में डॉक्टर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपियों की दस दिन की हिरासत को लेकर सोमवार को कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
15 हजार अस्थाई शिक्षकों के भविष्य पर आज आ सकता है सुप्रीम फैसला
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नियुक्त करीब 15 हजार पीटीए, पैट, पैरा, ग्रामीण विद्या उपासक शिक्षकों के भविष्य को लेकर मंगलवार को बड़ा फैसला आ सकता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
स्वाति मालिवाल आज से भूख हड़ताल पर, मांग पूरी होने तक विरोध का एलान
देशभर में बच्चियों और महिलाओं से बढ़ते दुष्कर्म के मामलों के विरोध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल भूख हड़ताल करेंगी। जंतर-मंतर पर स्वाति मालिवाल मंगलवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
गीता महोत्सव के ऐतिहासिक क्षणों के लिए तैयार गीतास्थली, आज सीएम करेंगे शुभारंभ
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के ऐतिहासिक क्षणों के लिए गीतास्थली कुरुक्षेत्र को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिव्यांग आज मनाएंगे काला दिवस, बोले कई अधिकारी मिले लेकिन किया कुछ नहीं
रेलवे में नियुक्ति की मांग पर अड़े दिव्यांग छठे दिन भी सोमवार को मंडी हाउस चौराहे पर धरना पर बैठे रहे। इस दौरान सरकार और रेलवे बोर्ड की बेरुखी पर रोष जताते हुए दिव्यांगों ने उनके खिलाफ खूब नारेबाजी की।
यहां पढ़ें पूरी खबर