फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Wed, 30 Oct 2019 07:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है, यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में चरम पर सत्ता संघर्ष, आज भाजपा विधायक दल की बैठक
भाजपा आज विधायक दल का नेता चुनेगी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इसमें मौजूद नहीं होंगे। शाह ने बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश खन्ना को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसमें, सीएम पद के लिए एक बार फिर से फडणवीस के नाम पर मुहर लगना तय माना जा रहा है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


भारत और सऊदी अरब के बीच रणनीतिक साझेदारी परिषद सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर
दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब से भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। पीएम विशेष विमान से आज सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

प्रदूषण के जहर का कहर: दिल्ली-एनसीआर में हर तरफ धुआं ही धुआं, फिजा में पसरी स्मॉग की चादर
दिल्ली-एनसीआर स्मॉग की चादर में लिपटा हुआ है। मंगलवार को दिन भर पूरे रीजन में धुआं-धुआं पसरा दिखा। आंखों में जलन होने के साथ ही लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

यहां पढ़ें पूरी खबर

आज शुरू होगा भाजपा के वार रूम का निर्माण
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा हवन-यज्ञ करके बिगुल फूंकेगी। चुनाव के लिए प्रदेशा कार्यालय में वार रूम बनाया जाएगा। बुधवार को इसके लिए भूमि-पूजन होगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर

अयोध्या मामला: आईबी ने अयोध्या, काशी और मथुरा में डाला डेरा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले के मद्देनजर संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय खुफिया एजेंसी (आईबी) ने यूपी के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा का नए सिरे से आकलन करना शुरू कर दिया है। आईबी की टीमों ने अयोध्या, वाराणसी व मथुरा में डेरा डाला हुआ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें