हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
हिंसा की आग में धधक उठी दिल्ली, 13 की मौत, कर्फ्यू जैसे हालात के बाद देखते ही गोली मारने के आदेश
हिंसा में अब तक 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 186 लोग घायल हैं। सबसे ज्यादा हिंसा मौजपुर और कर्दमपुरी में हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली हिंसा में एफआईआर की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई
याचिका में दावा किया गया है कि भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो के पास सीएए के समर्थन में रैली निकाली थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कोरोनावायरस : आज वापस लाए जाएंगे जापान में जहाज पर फंसे भारतीय, अब तक 16 हुए संक्रमित
दूतावास ने यह भी स्पष्ट किया है कि डायमंड प्रिंसेस क्रूज के उन भारतीयों को ही लाया जाएगा जो इसकी सहमति देंगे और उनके टेस्ट में कोरोना का वायरस नेगेटिव आया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में हिंसा के बाद उत्तर पूर्वी जिले में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित
दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले में हो रही हिंसा के कारण इन इलाकों में 26 फ़रवरी को होने वाली 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गयी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्लीः केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक आज, लिए जा सकते हैं कई अहम फैसले
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में दिल्ली हिंसा, सीएए और एनआरसी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
भाजपा जोरशोर से मनाएगी वीर सावरकर की पुण्यतिथि, शिवेसना की 'हिंदुत्व परीक्षा' आज
महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी सरकार आने के बाद सावरकर के अपमान का सिलसिला जारी है। शिवसेना हमेशा वीर सावरकर को स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर पेश करती रही है जबकि कांग्रेस उनका अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बालाकोट में पाक की नापाक हरकत, मदरसों की आड़ में फिर चला रहा आतंक की पाठशाला
बालाकोट में एयर स्ट्राइक के एक साल बीतने से पहले ही पाकिस्तान ने वहां आतंकी प्रशिक्षण शिविर दोबारा स्थापित कर दिए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रयागराजः पीसीएस मेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से, 13 मार्च तक भरे जाएंगे फॉर्म
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज दोपहर से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन की हार्डकॉपी 20 मार्च तक जमा करनी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ मशाल जुलूस आज, पासवान का पुतला फूंकेंगे
प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में प्रदेश भर के कर्मचारी बुधवार को सभी जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकालेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर