हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
कोरोना: चीन में 1800 से ज्यादा की मौत, भारत में 16 हजार करोड़ के सोलर प्रोजेक्ट पर संकट
चीन में कोरोनावायरस की वजह से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार की ओर से जारी ताजा जानकारी के मुताबिक अब यह आंकड़ा 1800 के पार हो गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तर प्रदेश : योगी सरकार का चौथा बजट आज, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना करेंगे पेश
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मंगलवार को विधानसभा में योगी सरकार का चौथा बजट पेश करेंगे। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रस्तावित बजट से प्रदेश को बड़ी उम्मीदें हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा में, ट्रंप के दौरे की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
एसएसपी बबलू कुमार डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया ब्लू प्रिंट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखेंगे। इसके बाद ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
बिहार सरकार ने 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को देर शाम जारी अधिसूचना के अनुसार स्थानांतरित किए गए भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों में पटना नगर आयुक्त तथा पश्चिम चंपारण, कटिहार, खगड़िया, बक्सर, अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, नवादा, सीवान, औरंगाबाद, मधुबनी और सहरसा के जिलाधिकारी शामिल हैं ।
यहां पढ़ें पूरी खबर
नेकां-पीडीपी के नाराज नेताओं ने तैयार किया नया दल, 'अपनी पार्टी' होगा नाम
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती की नजरबंदी तथा घाटी में राजनीतिक गतिविधियां पूरी तरह ठप होने के बीच जम्मू-कश्मीर में शीघ्र ही एक नई पार्टी अस्तित्व में आएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पाकिस्तान : कराची में फिर लीक हुई जहरीली गैस, दो की मौत, 25 अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान की व्यापारिक राजधानी कराची में सोमवार-मंगलवार की रात फिर से जहरीली गैस का रिसाव हो गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर