भूटान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष वांगचुक नामग्याल के नेतृत्व में एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने उल्लेख किया कि इस वर्ष भूटान एलडीसी देशों के समूह से स्नातक होगा और 2034 तक एक उच्च आय वाली अर्थव्यवस्था बनने की राह पर होगा। उन्होंने कहा कि इस रास्ते पर आगे बढ़ते हुए भूटान को भारत में हमेशा एक विश्वसनीय और भरोसेमंद दोस्त मिलेगा।