फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhutan: तीन दिन की भूटान यात्रा पर पारो पहुंचे विदेश सचिव विनय क्वात्रा, इन अहम मुद्दों पर होगी मंत्रणा

Wed, 18 Jan 2023 02:54 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्वात्रा भूटान के विदेश सचिव ओम पेमा चोडेन के साथ द्विपक्षीय मंत्रणा करेंगे और चौथी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
भूटान यात्रा पर पारो पहुंचे विदेश सचिव विनय क्वात्रा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश सचिव विनय क्वात्रा 18-20 जनवरी तक भूटान की आधिकारिक यात्रा के लिए बुधवार को पारो पहुंचे। यहां पहुंचने पर क्वात्रा का स्वागत किया गया। थिम्पू स्थित भारतीय दूतावास के मुताबिक, क्वात्रा भूटान के विदेश सचिव ओम पेमा के साथ द्विपक्षीय मंत्रणा करेंगे और चौथी भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की सह-अध्यक्षता करेंगे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यात्रा के दौरान विदेश सचिव भूटानी नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे। दूतावास ने बताया कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। इसके अलावा यात्रा दोनों पक्षों को द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें