रविवार दोपहर महाराष्ट्र के भुसावल में हैरान करने वाली घटना हुई। भुसावल तहसील स्थित साकेगव-नागरपुर हाईवे पर तेज गति से जा रहे एक ट्रक का पहिया निकल कर बाइक सवार से टकरा गया। उसकी चपेट में आने से बाइक सवार बादल गोकुल पवार की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार साकेगव सीमेंट फैक्टरी से सीमेंट भरकर ट्रक क्रमांक एमएच 15 एफवी 9994 तेजी से जलगांव की ओर जा रहा था। इसी बीच उसका पिछला पहिया अचानक निकल गया और जलगांव से भुसावल की ओर आ रहे बाइक सवार से टकरा गया। इससे बाइक सवार युवक बादल गोकुल पवार धड़ाम से सड़क पर गिर गया। उसके सिर व अन्य अंगों से रक्त स्राव होने कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस व राहगीर उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।