फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेन हजारिका पुल से भड़का चीन, दी संयम बरतने की सलाह

Mon, 29 May 2017 10:23 PM IST
amarujala.com, Presented By: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
भूपेन हजारिका पुल से भड़का चीन, दी संयम बरतने की सलाह - फोटो : WikiMedia
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा असम और अरुणाचल को जोड़ने वाले भूपेन हजारिका पुल के उद्घाटन के कुछ दिनों बाद भड़के चीन ने बातचीत के जरिए सीमा विवाद को सुलझाने के लिए भारत को सावधानी और संयम बरतने की सलाह दी है। दरअसल चीन अरुणाचल को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताकर उस पर दावा करता रहा है।
विज्ञापन


भारत द्वारा सबसे लंबे पुल के उद्घाटन के बाद जब चीन के विदेश मंत्री से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि चीन-भारत की सीमा के उत्तरी हिस्से पर चीन की स्थिति तर्कयुक्त और स्पष्ट है। अरुणाचल में यह पहली बड़ी विनिर्माण योजना है।

मंत्रालय ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं अंतिम निर्णय से पहले सीमा विवाद को सुलझाने के लिए भारत की तरफ से विभिन्न मुद्दों पर सावधानी और संयम बरता जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय शांति की रक्षा करने और विवाद को सुलझाने के लिए भारत चीन के साथ मिलकर काम करेगा। चीन ने बिना पुल का जिक्र किए हुए कहा कि दोनों देशों को परामर्श और वार्ता के माध्यम से सीमा विवाद सुलझाने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें