फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः 84 फीसदी लोगों को नहीं पाक पर यकीन, कहा- कर सकता है ICJ की अनदेखी

Mon, 29 May 2017 08:09 PM IST
amarujala.com- Presented by : हरेन्द्र सिंह मोरल
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आतंकवाद के प्रति नरमी और आतंकियों को बढ़ावा देने के लिए कुख्यात हो चुका पडोसी मुल्क पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय कानूनों को भी दरकिनार करने को तैयार बैठा है। यही कारण है कि भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को दी गई फांसी की सजा पर वह अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की भी मानने को तैयार नहीं है। उसे डर है कि कहीं अंतरराष्ट्रीय अदालत में उसके खिलाफ फैसला न आ जाए इसलिए वह कुलभूषण जाधव को जल्द से जल्द फांसी देने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इसके लिए पाक सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जाधव मामले में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इस मुद्दे पर जल्द से जल्द सुनवाई की मांग की गई है। पाक अच्छी तरह जानता है कि यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय अदालत में है और उसने फिलहाल कुलभूषण की फांसी पर रोक लगा रखी है, इसके बावजूद भी वह इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में ले गया।

ऐसे में साफ है कि कुलभूषण के मुद्दे पर पाक की मंशा सही नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों के बीच ऑनलाइन पोल कराया था। जिसमें पूछा गया था कि क्या कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय कोर्ट की अनदेखी करने जा रहा है। पोल के जवाब में हमें कुल 9504 वोट मिले। जिसमें से 86.42 फीसदी (8213) लोगों ने हां में जवाब दिया। वहीं, मात्र 8.39 (797) लोगों ने नहीं में जवाब दिया जबकि 5.2 फीसदी (494) लोग ऐसे भी रहे जो इस मुद्दे पर कोई राय नहीं रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें